देहरादून।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर दोनों महापुरुषों को याद किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी जी के जीवन से हमें सत्य, अहिंसा एवं अन्याय के विरुद्ध लड़ने की सीख मिलती है। लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने जीवन मूल्यों से हमें सिखाया कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए सुचिता और कर्तव्यनिष्ठा से अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन कैसे करना है। दोनों महापुरुषों ने परतंत्रता की बेड़ियों से देश को मुक्त करने में अग्रणी भूमिका निभाई। हमें आज उनके पदचिन्हों पर चलते हुए जीवन मूल्यों को अपने जीवन में उतरना होगा।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधीजी की प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव जन का सामूहिक गायन किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. रेनू शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिमलेश जोशी, डॉ प्रदीप राणा, डॉ कैलाश गुंज्याल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, फार्मेसी अधिकारी सुधा कुकरेती सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।