हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

देहरादून।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता 2025 – 2026 का शुभारंभ डॉल्फिन (पी जी) इंस्टीट्यूट देहरादून में दिनांक 28.9.2025 को हुआ।

तीन दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता 2025 – 2026 का उद्घाटन विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक श्री मोहित सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त चयनकर्ता श्री नितिन कुमार और कुमारी शिखा के साथ ही रेफरी, विभिन्न महाविद्यालयों के कोच / मैनेजर और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

पुरुष वर्ग के मैचों में बिरला कैंपस श्रीनगर ने बी जी आर कैंपस पौड़ी को हराया। वहीं दूसरे मैच में डी ए वी पी जी कॉलेज देहरादून ने राठ महाविद्यालय पैठानी को हरा दिया। तीसरे मैच में डी बी एस पी जी कॉलेज देहरादून ने डॉल्फिन पी जी इंस्टीट्यूट देहरादून को हराया। चौथे मैच में एस जी आर आर पी जी कॉलेज देहरादून ने एस आर टी कैंपस टिहरी को हरा दिया।

पहले दिन खेले गए पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में पहले मैच में बिरला कैंपस श्रीनगर ने डी बी एस पी जी कॉलेज देहरादून को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डी ए वी पी जी कॉलेज देहरादून ने एस जी आर आर पी जी कॉलेज देहरादून को परास्त किया।
फाइनल मुकाबले में बिरला कैंपस श्रीनगर ने कांटे की टक्कर में डी ए वी पी जी कॉलेज देहरादून को हरा कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता 2025 – 2026 के आयोजन सचिव श्री एन के जोशी ने बताया कि दिनांक 29.09.2025 को महिला वर्ग की 5 टीमों के बीच नॉक आउट, सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *