युवक खुलेआम नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए

देहरादून। नई बस्तियाँ पुराने गाँवों पर हावी हो रही हैं l
श्यामपुर क्षेत्र अंतर्गत भट्टोवाला में कुछ बाहरी युवकों द्वारा जंगल के समीप संदिग्ध गतिविधियाँ की गईं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, ये युवक खुलेआम नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए अशोभनीय व्यवहार कर रहे थे, जिससे क्षेत्र की महिलाओं व परिवारों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।स्थानीय युवाओं व मातृशक्ति द्वारा शांति पूर्ण ढंग से विरोध करने पर इन युवकों ने दुव्यवहार करते हुए कुछ लोगों के साथ हाथापाई की और भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो गया है।हम ऋषिकेश पुलिस प्रशासन से आग्रह करते हैं कि इस मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए एवं क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए।स्थानीय जनता की यह अपील है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं होती, तो उन्हें लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *