देहरादून
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (दिव्यांगजन), देहरादून द्वारा वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक ढंग से किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कौशल विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की तथा सुगमता, समावेशन एवं सहायक तकनीकों से संबंधित विविध विषयों पर अपने विचार एवं जानकारियाँ साझा कीं। टॉर्चिट, XRCVC, तथा ऑर्बिट जैसे प्रतिष्ठित एवं अग्रणी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने नवीनतम असिस्टिव डिवाइसेज़ एवं तकनीकों की जानकारी प्रदान की, जिनसे दृष्टिबाधित व्यक्तियों की दैनिक जीवन की क्रियाओं एवं शिक्षा क्षेत्र को अधिक सुलभ और स्वतंत्र बनाया जा सकता है।
संस्थान की ओर से कार्यक्रम में प्रधानाचार्य; श्री अमित शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र ढलवाल; डॉ. पंकज; श्री सुनील शिरपुरकर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल समन्वयन एवं संचालन श्री राजेन्द्र सिंह नेगी द्वारा किया गया।