ऊखीमठ।  – मोटर मार्ग का निर्माण लटका अधर मे

ऊखीमठ।  – मोटर मार्ग का निर्माण लटका अधर मे ।  – वित्तीय वर्ष 2017 मे जिला योजना के अन्तर्गत स्वीकृत पिलौजी – गिरीया 3 किमी0 मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अधर मे लटकने से ग्रामीणो ने आर – पार की लडाई का मन बना दिया है । विगत 9 वर्षो मे मात्र 450 मीटर का निर्माण कार्य होने से लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली सवालो के घेरे मे आ गयी है तथा ग्रामीणो मे विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है जो कि कभी भी सड़को पर फूट सकता है । ग्रामीणो का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण विगत 9 वर्षो से मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अधर मे लटका हुआ है तथा मोटर मार्ग निर्माण के दौरान पैदल सम्पर्क मार्गो के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणो को जान जोखिम मे डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है । ग्रामीणो का कहना है कि यदि अधूरे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीध्र शुरू नही किया गया तो ग्रामीणो को आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग व शासन – प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *