देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता व टिहरी सांसद के प्रतिनिधि विनोद खंडूरी ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में विनोद खंडूरी ने कहा कि बसन्तोत्सव प्रकृति के श्रृंगार एवं नई ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व है। यह दिन माता सरस्वती को भी समर्पित है, जो ज्ञान, संगीत और कला की देवी हैं। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने और समाज में ज्ञान, संगीत और कला को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।