उनियाल परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

 

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के बालावाला देहरादून में उनियाल परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया।मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ देहरादून के यशस्वी मेयर  सुनील उनियाल “गामा” जी ने किया।इस मौके पर मंगल कलश यात्रा शिव मंदिर बालावाला से भूमिया देवता मंदिर तक निकाली गई जिसमें सैकड़ो महिलाओ व भकतगणो ने बढ़ चढ़कर भक्ति भाव के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
परमपूज्य ब्यास पं  गिरीश बहुगुणा जी भागवताचार्य एवं बाल व्यास पं अनिरुद्ध मोहन उनियाल भी
मंगल कलश यात्रा में व्यास भगवान के रूप में उपस्थित रहे।कथा के मुख्य यजमान परिवार से सूबेदार दुर्गा प्रसाद उनियाल ,  खेमराज उनियाल  एवं  अजय उनियाल जी द्वारा सभी भक्तगणों से श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के पुण्य कार्य में सम्मिलित होने का विनम्र अनुरोध किया गया।इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *