धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम: महाराज

 

बीरोंखाल (पौड़ी)। जन जन की सरकार जन जन के द्वार के अन्तर्गत धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में जनता की सेवा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़े” का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा इन आयोजनों का मकसद सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी आम जन तक पहुंचाना है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के चौथे दिन मंगलवार को विकासखण्ड बीरोंखाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 404.79 लाख की लागत से निर्मित होने वाली खलधार-ठंगा मोटर मार्ग के भूमि पूजन एवं शिलान्यास एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर 44 लाख की धनराशि के डुलमोट, चंदेली, कदोला, तैलीपखोली एवं जाखणी ग्राम सभाओं में पंचायत भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्षों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण-दंगा विरोधी कानून, भू-कानून महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज आरक्षण और लखपति दीदी जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं इस राज्य के लिए बड़ी उपलब्धियां हैं।

श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 14 करोड़ की धनराशि से बनने वाली 10 किमी लम्बी उफरैखाल-भत्पो-बूंगीधार-कमलिया वल्ला मोटर मार्ग स्वीकृत हो चुका है। जबकि सरायखेत-जोगीमणी मोटर मार्ग के मध्य से कमलिया पल्ला 3 किमी के लगभग जो फौरेस्ट के कारण रुका है उसकी बाधायें भी दूर कर शीघ्र ही निर्माण किया जायेगा। इस दौरान विकासखण्ड मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने आम जनता की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ सरकार द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा में किये जा रहे विकास कार्यों से भी अवगत करवाया। उन्होंने सशक्त मंडल और सशक्त संगठन के तहत भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों से पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, जिला मंत्री बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।